छत्तीसगढ़ की तर्ज पर MP में भी लागू हो सकती है ये योजना, सरकार ने दिए संकेत

छत्तीसगढ़ की तर्ज पर MP में भी लागू हो सकती है ये योजना, सरकार ने दिए संकेत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

एमपी उपचुनाव(MP by-election) को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार(Government of Madhya Pradesh) भी अब छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार(Congress government of Chhattisgarh) की राह पर चलने की तैयारी कर रही है। खबर है कि छग की तर्ज पर प्रदेश की शिवराज सरकार(Shivraj government) गौ पालन को आर्थिक रूप से लाभदायी बनाने के लिए ‘गोधन न्याय योजना’ शुरू करने पर विचार कर रही है। पशुपालन मंत्री(Animal husbandry minister) ने इस योजना को प्रदेश में लागू करने के संकेत दिए हैं।

दरअसल, मीडिया(media) से चर्चा के दौरान पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल(Prem Singh Patel) ने बताया कि प्रदेश की शिवराज सरकार भी ‘गोधन न्याय योजना’ को लागू करने पर विचार कर रही है। इस योजना का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद अगर योजना अच्छी तरह चली तो इसे प्रदेश में भी लागू करने पर विचार करेंगे।

बता दे कि ‘गोधन न्याय योजना‘ के तहत गौ पालक किसानों से सरकार गोबर खरीदती है। जिसकी खरीदी के बाद उससे कम्पोस्ट और अन्य उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इसके साथ ही गोबर से जैविक खेती को बढ़ावा मिलता है। वहीँ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर, गौपालन एवं गौ-सुरक्षा को प्रोत्साहन, द्विफसली क्षेत्र के विस्तार के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक लाभ और खुली चराई पर रोक लगेगी।

गौरतलब है कि देश में सबसे पहले गोधन न्याय योजना का शुभारम्भ छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने किया था। महापर्व हरेली के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(Chief Minister Bhupesh Baghel) ने इस योजना की शुरुआत की थी। इसके साथ ही बघेल सरकार पशुपालकों से 2 रुपए किलो की दर से गोबर की खरीदारी करती है। इससे सरकार की आय तो होती ही है, साथ ही कईयों को रोजगार भी मिल रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews