मुरैना: रास्ते में पड़ा 7 लाख रुपए का चेक मासूम बच्चों ने क्राइम ब्रांच को सौंपा

मुरैना: रास्ते में पड़ा 7 लाख रुपए का चेक मासूम बच्चों ने क्राइम ब्रांच को सौंपा

मुरैना।संजय दीक्षित

आज जीवाजी गंज में दोपहर एक कदम मानवता की ओर देखने को मिला। जिसमें दो मासूम बच्चों को 7 लाख रुपए का चेक(cheque) रास्ते मे पड़ा मिला।चूंकि संतोष शर्मा और निखलेश शर्मा किसी काम से जीवाजी गंज में होते हुए घर की तरफ जा रहे थे।तभी रास्ते मे उनको चेक पड़ा मिला तो उन्होंने पुलिस को बताया कि हमे रास्ते मे चैक पड़ा मिला हैं।

क्राइम ब्रांच(crime branch) पुलिस में पदस्थ सत्येंद्र गुर्जर ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में जाकर पता किया तो चैक दिनेश चंद्र गुप्ता जीवाजी गंज का होना बताया गया।जिसके बाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने दिनेश चंद्र को फोन लगाकर चैक को सुपुर्द कर दिया और बच्चों को धन्यवाद दिया।आज हर इंसान लॉक डाउन(lockdown) में फंसा हुआ है।

एक वक़्त की रोजी रोटी कमाना भी मुश्किल हो रहा है।ऐसी संकट की घड़ी में अगर 7 लाख रुपए का चेक कहीं रास्ते मे गिर जाए तो इंसान की भूख प्यास सब खत्म हो जाती हैं और अगर ये चैक किसी गलत इंसान के हाथों लग जाता तो इसका गलत उपयोग भी कर सकता था। लेकिन मासूम दोनों भाईयों ने रास्ते मे पड़े चेक को तुरंत पुलिस को दिया।इसके बाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने तप्तरता दिखाते हुए संबंधित व्यक्ति को बुलाकर चैक सुपुर्द किया।इस पुनीत कार्य मे एसआई मनोज वर्दिया,एसआई सचिन पटेल,आर सत्येंद्र गुर्जर,कुलदीप गुर्जर,आंनद,उमाशंकर,सोमवीर, पिंकी और अंजली की अहम भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews