मंडीदीप में खुली शराब की दुकान, कड़ी धूप में सुरा प्रेमियों की लंबी कतार

मंडीदीप में खुली शराब की दुकान, कड़ी धूप में सुरा प्रेमियों की लंबी कतार

रायसेन/दिनेश यादव

बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में नारियल फोड़ शराब दुकान खोली गई। आबकारी पुलिस एवं स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में ये दुकान खोली गई जिसके बाद सोशल डिस्टेंस बनाकर लोग शराब लेने पहुंचे। शराब दुकान के दोनों तरफ लोगों की लंबी लंबी लाइनें लगी रही। लंबे समय से शराब दुकान बंद होने से परेशान लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचे और इस दौरान पुलिस लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिये सचेत करती रही। दुकान के बाहर भी गोले बनाए गए थे जिसमें लोगों को दूरी कायम रख खड़े रहना था। लेकिन फिर भी लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंस का पालन कराना पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती रहेगी।

बता दें कि मंडीदीप भोपाल से लगा औद्योगिक क्षेत्र है और इसीलिये ये संभावना भी है कि भोपाल से मंडीदीप भी लोग शराब खरीदने के लिए पहुंच सकते है। इसलिए रेड जोन भोपाल और मंडीदीप बॉर्डर पर पुलिस को सावधानी बरतने की सख्त जरूरत है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews