कोरोना से मचे तांडव के बीच पाकिस्तान की विश्व से शर्मनाक मांग

कोरोना से मचे तांडव के बीच पाकिस्तान की विश्व से शर्मनाक मांग

नई दिल्ली।

चीन से होते हुए और विश्व में तबाही मचाने के बाद कोरोना वायरस तेजी से भारत में अपने पांव फैला रहा है। भारत में इस संक्रमण से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ते हुए 341 हो गई है। वहीं 6 लोग इस वायरस की वजह से अपने प्राण गवा चुके हैं। इसी बीच इस महामारी के समय में पाकिस्तान सरकार ने विश्व से अपने कर्ज माफी की मांग की है। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने अमेरिकी समाचार एजेंसी के इंटरव्यू में कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से पाकिस्तान पर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा। ऐसी स्थिति में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को हमारे लिए कर्ज की माफी और कोई हल सोचना चाहिए। पाकिस्तान एक बार फिर अपने बुरे आर्थिक हालत का रोना रोते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपने कर्ज माफ करने की अपील की है। गौरतलब हो कि पाकिस्तान में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 730 पहुंच चुकी है जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या पाकिस्तान 3 बता रहा है।

दरअसल भारत के महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या सबसे ज्यादा 63 है जबकि केरल मैं इसकी संख्या 52 है। इस संक्रमण को रोकने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा जनता कर्फ्यू का आवाहन किया गया था जिसके बाद रविवार 22 मार्च को देश में जनता कर्फ्यू लगाया गया है। भारत सरकार ने इस बीमारी से लड़ने के लिए कमर कस ली है। स्कूल कॉलेज से लेकर सारे समारोह आयोजन पर रोक लगा दी गई है। शहरों एवं जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई। बाहर से आ रहे हैं लोगों के एवं संक्रमित लोगों को आइसोलेट किया जा रहा है। वहीं सरकार जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न तरह के प्रयास कर रही है। जनता को आसानी से उपलब्ध हो इसके लिए मास्क एवं सैनिटाइजर के दाम तय किए गए हैं। राज्य की सरकारें इलाकों में सैनिटाइजर स्प्रे करवा रही है। राज्य की विभिन्न सरकारें भी अपने स्तर पर जिलों और शहरों में लाकडाउन कर रही है।

गौरतलब है कि चीन के बुहान शहर से शुरू हुआ यह वायरस अब तक कुल 188 देशों को अपनी कब्जे में ले चुका है। इन 188 देशों में कुल 3,08,594 लोग इस बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं तो वही कोरो ना से मरने वाले की संख्या 13,069 तक पहुंच गई है। वही करीबन 95,829 लोगों को इस संक्रमण से मुक्त किया जा चुका है। इस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित चीन, इटली, अमेरिका, स्पेन, जर्मनी जैसे देश हो रहे हैं।

[covid19 style=”5″ country=”India” title=”भारत मे अभी तक”]

[covid19 style=”5″ title=”दुनिया मे अभी तक”]

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews