Panama Papers Leak : ED ने भेजा ऐश्वर्या राय को समन, पूछताछ के लिए पहुंची दफ्तर

Panama Papers Leak : ED ने भेजा ऐश्वर्या राय को समन, पूछताछ के लिए पहुंची दफ्तर

नई दिल्ली , डेस्क रिपोर्ट।  पनामा पेपर्स लीक (Panama Papers Leak) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) को समन भेजा है, समन मिलने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन ED के दिल्ली स्थित दफ्तर पहुँच गई हैं। इससे पहले भी ED इस मामले में पूछताछ के लिए ऐश्वर्या के पति अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bacchan) को समन भेज चुके हैं।

ऐश्वर्या राय को ED पहले भी दो बार समन भेजकर बुला चुकी है लेकिन दोनों ही बार उन्होंने नोटिस को स्थगित करने का अनुरोध किया था। लेकिन पनामा पेपर्स लीक मामले की जाँच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने इस बार सख्त हिदायत के साथ ऐश्वर्या को उपस्थित होने के लिए कहा था।

ये भी पढ़ें – Good News: पुरानी पेंशन योजना का जल्द मिलेगा लाभ! कर्मचारियों के हाथ आएगी मोटी रकम

बताया जा रहा है कि ED ने ऐश्वर्या राय को फेमा मामले में समन भेजा था जो 9 नवम्बर को अमिताभ बच्चन के बंगले “प्रतीक्षा” पर भेजा गया था और 15 दिन में इसका जवाब मांगा था। मामले की जाँच कर रही SIT में ED के अलावा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और अन्य एजेंसी भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी लुढ़की, नहीं बदली सोने की कीमत, ये हैं ताजा भाव

गौरतलब है कि पनामा पेपर लीक मामला अप्रैल 2016 में तब सामने आया जब एक कम्पनी की डिजिटल आर्काइब से 1.5 करोड़ फाइलें लीक हो गई थी ये फाइलें Mossack Fonseca के लीगल दस्तावेज थे। ये डेटा जर्मन न्यूजपेपर Suddeutsche Zeitung (SZ) ने Panama Papers नाम 3 अप्रैल 2016 को रिलीज किया था। इसमें भारत के अलावा 200 देशों के राजनेता सेलिब्रिटी, बिजनेसमैन सहित नामचीन हस्तियों के नाम शामिल हैं, इन सब लोगों पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews