निगम में कोरोना की दस्तक से कर्मचारियों में दहशत, 2 बार करवाया गया सैनिटाइज

निगम में कोरोना की दस्तक से कर्मचारियों में दहशत, 2 बार करवाया गया सैनिटाइज

इंदौर।आकाश धोलपुरे।

इंदौर नगर निगम में भी अब कोरोना ने दस्तक दे ही है और ये ही वजह है कि नगर निगम के जन्म मृत्यु पंजीयन विभाग को बंद कर दिया गया है हालांकि कार्यालय में कार्यरत अधिकारी के मुताबिक फिलहाल, विभाग के दफ्तर को सील नही किया गया है और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद दो बार जन्म एवं मृत्यु पंजीयन विभाग को सेनेटाइज किया जा चुका है और अब एक बार फिर से विभाग के दफ्तर को सेनेटाइज किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक नगर निगम मुख्यालय के जन्म एवं मृत्यु पंजीयन विभाग में कल एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हालात बिगड़े है। कर्मचारी को गुरुवार को ही कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। दरअसल, जिस कर्मचारी को कोरोना संक्रमण हुआ है वो कुछ दिन पहले तक दफ्तर में काम कर रहा था और ये ही वजह है कि निगम इस मामले को बेहद संजीदगी से ले रहा है। विभाग में बड़ी संख्या में लोग जन्म मृत्यु पंजीयन और विवाह पंजीयन के लिए आते हैं ऐसे में अन्य लोगों में भी कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका से इंकार नही किया जा सकता है और ये ही वजह है कि विभाग को फिलहाल बंद कर दिया गया है। इस मामले के सामने आने के बाद सवाल ये है कि कोरोना काल मे यदि विभाग लंबे समय तक बन्द रखा गया तो लोगो को फजीहत का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि तीनो ही प्रकार के पंजीयन लोगो के लिए हर दृष्टि से बेहद जरूरी होते है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews