जुनून: दसवीं की परीक्षा देते दिखीं दबंग विधायक रामबाई, आम परीक्षार्थी की तरह आई नजर

जुनून: दसवीं की परीक्षा देते दिखीं दबंग विधायक रामबाई, आम परीक्षार्थी की तरह आई नजर

दमोह, गणेश अग्रवाल। दमोह जिले के पथरिया के दबंग विधायक बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ कर विधायक बनने वाली रामबाई सिंह कक्षा आठवीं तक पढ़ी है। ऐसे में वे अब उच्च शिक्षा हासिल करना चाहती हैं। यही कारण है कि उन्होंने इस बार कक्षा दसवीं की परीक्षा देने का मन बनाया और वे परीक्षा दे रही हैं।

रामबाई सिंह ने राज्य ओपन बोर्ड द्वारा ली जाने वाली परीक्षा में कक्षा दसवीं का पर्चा भरा और अब वे इसकी परीक्षा भी दे रही है। दमोह जिला मुख्यालय के जेपीबी स्कूल में रामबाई सिंह विज्ञान विषय का पर्चा हल करती दिखी। जिस तरह से परीक्षार्थियों को कक्षा में बैठाया जाता है। उसी तरह से वे क्रमानुसार एक बेंच और टेबल पर बैठकर पर्चा हल करती दिखी।

Read More: मिसाल : पिता को थी टीवी,दादा की हो गई किडनी खराब ,मन में ठाना जरूर बनूंगा डॉक्टर 

परीक्षा की प्रणाली के अनुसार पर्यवेक्षक हॉल में घूमते नजर आए। तो वही कक्ष के बाहर उनका गनमैन और परीक्षा स्कूल के गेट पर 3 पुलिसकर्मी दिखाई दिए। बीते विधानसभा चुनाव में शपथ पत्र के दौरान उन्होंने अपनी शिक्षा आठवीं तक होना बताया है। ऐसे में अब रामबाई राज्य ओपन बोर्ड से कक्षा दसवीं की परीक्षा दे रही हैं। रामबाई हाईस्कूल के साथ हायर सेकेंडरी भी पास करना चाहती हैं। निश्चित ही जहां वे दबंगता के साथ एक जनप्रतिनिधि के रूप में काम करती है। तो वही शिक्षा के प्रति पूरी तरह से जागरूक नजर आती हैं। यही कारण है कि कक्षा आठवीं तक पढ़े लिखे होने की बाद वे अब दसवीं की परीक्षा दे रही हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews