मरीज ने एमवाय अस्पताल पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसकर्मियों के साथ भी हुई धक्का-मुक्की

Indore MY Hospital

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर(indore) एक बार फिर से चर्चा में आ गई। चर्चा का मामला है डॉक्टरों(doctors) द्वारा मरीज के साथ मारपीट। इतना ही नहीं बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों(policemen) के साथ भी डॉक्टरों ने हाथापाई की।

दरअसल इंदौर एक बार फिर अपनी हरकतों के साथ सुर्खियों में आ गया है। मामला इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल(MY Hospital) का है जहां मरीज ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। मरीज का आरोप है कि एक्सीडेंट के बाद वह एमवाय अस्पताल इलाज कराने पहुंचा था। डॉक्टरों ने उसे पीटा उसके साथ धक्का-मुक्की की।

घटना देर रात 12:30 बजे की है एक्सीडेंट के बाद मरीज पुलिसकर्मी(policemen) के साथ अस्पताल पहुंचा था। डेढ़ घंटे तक उसके इलाज नहीं किए जाने के बाद जब उसे डॉक्टर से इस मामले में बात की तो डॉक्टर भड़क गया और उसके साथ धक्का-मुक्की करने लगे।

इसी बीच बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ डॉक्टरों ने हाथापाई की। अब इस मामले में संयोगितागंज थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि यह पहला वाला मामला नहीं है। जब एमवाय अस्पताल(MY Hospital) से ऐसी खबरें सामने आ रही है। इससे पहले भी कई मर्तबा एमवाय अस्पताल कभी मरीजों के शव मामले में तो कभी अस्पताल में इलाज की लापरवाही मामले में सुर्खियों में रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews