क्वारंटाइन से भागे युवकों को पुलिस ने दबोचा, सेंटर से भागे युवकों पर मामला दर्ज

क्वारंटाइन से भागे युवकों को पुलिस ने दबोचा, सेंटर से भागे युवकों पर मामला दर्ज

डिंडौरी।प्रकाश मिश्रा

कोरोना वायरस के संदिग्धों को कवारेंटाइन करने के लिए जिला प्रशासन ने विकास खंडों में विभिन्न छात्रावासों और विद्यालयों में आइसोलेशन सेंटर बनाए हैं जहां बाहर से आए हुए लोगों को एतिहात के तौर पर कवारेंनटाइन किया जाता है। किंतु देखा जा रहा है कि इन क्वॉरेंटाइन सेंटरों में जिम्मेदारों की लापरवाही या फिर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता ना होने के कारण लोग मौके का फायदा उठाते हुए सेंटर छोड़कर भाग रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला अमरपुर के क्वॉरेंटाइन सेंटर का है जहां विगत दिनों दो युवक देर अवसर पाते ही भाग गए। इसकी सूचना अधीक्षक के द्वारा अमरपुर थाना प्रभारी को दी गई । क्वॉरेंटाइन सेंटर से भागे युवक की शिकायत प्राप्त होते ही अमरपुर पुलिस हरकत में आई और पतासाजी करते हुए भागे हुए दोनों युवकों को मोहनझिर से धर दबोचा। पकड़े गए दोनों युवकों पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। पकड़े गए दोनों युवकों को बालक छात्रावास में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया।

पुलिस चौकीअमरपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरेंटइन्सेन्टर से भागे पिता चंद्रभान उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम,मोहनझिर(अमरपुर)जो 20/4/2020 को गाडर वाड़ा,नरसिंहपुर से आया था इसके साथ ही भरत पिता ध्यान सिंह उम्र 27 वर्ष ग्राम कढ़ाई शहडोल का निवासी है जो 20/4/2020को नागपुर से आया था। दोनो ही युवके 25 अप्रैल देर रात को कोरेन्टीन सेंटर से भाग जाने की सूचना छात्रावास अधीक्षिका से प्राप्त हुई थी। बता दें कि अमरपुर सेंटर पर लगभग 50 व्यक्ति कवारंटाइन किए गए थे, जिनकी देख रेख के लिए स्वास्थ्य विभाग का अमला, पुलिस और शिक्षा विभाग को तैनात किए जाने के प्रशासनिक आदेश भी जारी किए गए थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews