नकली माल बेचने वाली फैक्ट्रियों पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में पानी पाउच व बोतल बरामद

नकली माल बेचने वाली फैक्ट्रियों पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में पानी पाउच व बोतल बरामद

दतिया,सत्येन्द्र सिंह रावत

शहर में बड़े पैमाने पर फर्जी तरीके से अप्रमाणित व नकली पानी के पाउच एवं पानी की बोतल बेचने का गोरख धंधा काफी समय से चल रहा था। जिस पर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार के दिन ताबड़तोड़ कार्रवाई कर छापा मारा है।।कोतवाली पुलिस ने छापामार कार्रवाई के दौरान काफी मात्रा में फर्जी फैक्ट्रियों से पानी के पाउच बरामद किये है, जो कि अप्रमाणित पाए गए। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार के दिन मंडी परिसर में श्याम वाटिका के पीछे, ठंडी सड़क, भदौरिया की खिड़की एवं झांसी रोड पर पानी के पाउच एवं बोतल बनाने की फैक्ट्रियों पर छापामार कार्यवाही की है।

जिसमें कार्रवाई के दौरान कोतवाली पुलिस ने अप्रमाणित पानी के पाउच एवं पानी की बोतलें पाए जाने पर सभी फैक्ट्रियों से पानी के पाउच एवं बोतलें जब्त की है तथा इसी के साथ ही कार्रवाई में संबंधित पानी की फैक्ट्री संचालकों द्वारा शहर में सप्लाई किए जा रहे पानी के पाउच और बोतलों पर आईएस आई मार्क एवं आईओएस मार्ग नहीं था। जिससे यह पानी का गोरखधंधा अप्रमाणित पाया गया है। वहीं जानकारों की माने तो दतिया शहर के अंदर ऐसे कई कारखाने फर्जी तरीके से और अप्रमाणित तरीके से संचालित होकर धीमा जहर लोगों को सप्लाई कर रहे हैं।

इसी परिपेक्ष में कोतवाली पुलिस द्वारा यह बड़ी कार्यवाही की गई है।कोतवाली पुलिस की पानी फैक्ट्रियों की कार्रवाई से अवैध रूप से पानी फैक्ट्रियों का व्यापार कर रहे संचालकों में हड़कंप मच गया। वही सिलसिलेवार कार्रवाई के दौरान एक पानी फैक्ट्री का संचालक फैक्ट्री को बंद कर रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने तीनों जगह पर कार्यवाही में करीबन लाखों रुपए के पानी के पाउच तथा पानी की बोतलें बरामद की है तथा सभी से उनके वैध दस्तावेज तथा आई एस आई मार्क के बारे में पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई के दौरान कोतवाली पुलिस टीआई धनेंद्र सिंह भदौरिया, सब इंस्पेक्टर अजय सिंह अंबे के साथ आरक्षक सोनपाल गोस्वामी, आदित्य शर्मा, शिवकुमार राजावत, फिरोज खान आदि साथ रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews