अवैध शराब बनाने वाली दो फैक्ट्री पर पुलिस का शिकंजा, लाखों रुपए का माल जब्त

अवैध शराब बनाने वाली दो फैक्ट्री पर पुलिस का शिकंजा, लाखों रुपए का माल जब्त

मुरैना।संजय दीक्षित।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह एवं सीएसपी सुधीर सिंह कुशवाहा के निर्देशन में अवैध शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए थे। इसी निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली और माता बसैया थाना प्रभारी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की दो फैक्टरियों पर छापामार कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना कोतवाली टीआई अजय चानना और साधु गुर्जर ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी प्रताप गुर्जर और नेतराम गुर्जर के घर में छापामार कार्रवाई करते हुए 40 पेटी अवैध शराब और भारी मात्रा में ढक्कन, रेफर और स्टिकर, करीब 8 लीटर ओपी बरामद की गई है।पकड़ी गई शराब के मामले में दो आरोपी वकीला गुर्जर नि सुआलाल का पुरा और कल्ली गुर्जर नि शिवलाल का पुरा के नाम भी सामने आए हैं।पूरे जप्त माल की कीमत लगभग 3 लाख रुपए अंकित की गई हैं।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर धरपकड़ शरू कर दी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews