आपस में भिड़े पुलिसकर्मी, जमकर हुई मारपीट, आरक्षक गंभीर हालत में जबलपुर रैफर

आपस में भिड़े पुलिसकर्मी, जमकर हुई मारपीट, आरक्षक गंभीर हालत में जबलपुर रैफर

सतना।

कोरोना(corona) संकट में जहां प्रदेश महामारी से जूझ रहा है। उसी बीच सतना(satna) से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां सिविल लाइन(civil line) थाना अंतर्गत पुलिस कॉलोनी में देर रात दो पुलिसकर्मी(police officer) की आपस में भिड़ंत हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। जिसमें घटना के बीच एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे जबलपुर(jabalpur) अस्पताल(hospital) रेफर(refer) किया गया है। वहीं पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

दरअसल बुधवार देर रात सतना के सिविल लाइन थाना अंतर्गत पुलिस कॉलोनी में दो पुलिसकर्मी के किसी बात को लेकर आपस में कहा सुनी हो गई। दोनों पुलिसकर्मियों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट तक की नौबत आ गई। वही बताया जा रहा है कि मामला शराबखोरी से जुड़ा हुआ है। वही हाथापाई के बीच एक आरक्षक बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है बताया जा रहा है कि आरक्षक का नाम राजबहादुर रावत है। हालांकि अभी तक इस मामले का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews