लॉकडाउन में सुरक्षा के बीच पुलिस को चुनौती, चोरों ने बैंक में की सेंधमारी

लॉकडाउन में सुरक्षा के बीच पुलिस को चुनौती, चोरों ने बैंक में की सेंधमारी

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

लॉक डाउन में कड़ी सुरक्षा के बीच एक बार फिर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी है। पिछले दिनों हुई सरेराह लूट की घटना के बाद बदमाशों ने अब एक बैंक में चोरी का प्रयास किया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

कोरोना वायरस के कारण जारी लॉक डाउन में लोग घरों में बंद हैं लेकिन बदमाश पुलिस की सुरक्षा में सेंध लगा रहे हैं। पिछले दिनों फूलबाग पर दिन दहाड़े सब्जी विक्रेता महिला को लूटने वाले बदमाशों को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई है । अब ताजा मामला इंदरगंज थाना क्षेत्र का है जहाँ चोरों ने सिंडिकेट बैंक में चोरी का प्रयास किया। घटना की जानकारी आज सुबह बैंक खुलने पर लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को बुलाकर जाँच कराई। चोर दीवार को तोड़कर अंदर घुसे उन्होंने कुछ कागज भी जलाये। लेकिन टी आई पंकज त्यागी के मुताबिक घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मामला दर्ज कर जाँच में ले लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews