Commonwealth Games 2022 : पीवी सिंधु ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता अपना पहला गोल्ड मेडल

Commonwealth Games 2022 : पीवी सिंधु ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता अपना पहला गोल्ड मेडल

खेल, डेस्क रिपोर्ट। पूरे देश को बैडमिंटन में पीवी सिंधु से गोल्ड की ही उम्मीद थी और उन्होंने भी देशवासियों को बिल्कुल निराश नहीं किया। 48 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में कनाडा की मिशेल ली को उन्होंने सीधे गेम 21-15, 21-13 से मात देकर अपना पहला कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडल जीता।

With this win the former World Champion Sindhu adds another Gold🥇 to her long list of monumental achievements🤩

Many Congratulations Champ👍🏻🤩#Cheer4India pic.twitter.com/s7ZyiDxV2w

— SAI Media (@Media_SAI) August 8, 2022

फाइनल मुकाबले की शुरुआत में पीवी सिंधु कुछ कम आक्रमक नजर आई, लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी को पहले गेम में कभी भी बढ़त का मौका नहीं दिया। हालांकि, मुकाबला बराबरी का रहा लेकिन सिंधु ने पहला गेम 21-15 से अपने नाम किया। उसके बाद दूसरे गेम में तो सिंधु पहले गेम के मुकाबले ज्यादा आक्रमक नजर आई और उन्होंने मिशेल ली पर एक के बाद एक पॉइंट हासिल कर लगभग गोल्ड से दूर कर दिया।

इससे पहले सिंधु ने सेमीफइनल में सिंगापुर की यीयो को 21-19, 21-17 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया था।

आपको बता दे, बैडमिंटन में भारत का यह तीसरा मेडल है। इससे पहले पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत और महिला युगल में ट्रेसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी है।

बता दें, ओलंपिक में भारत के लिए दो मेडल (2016 – रजत एवं 2020 – कांस्य पदक) जीत चुकी पी.वी सिंधु ने पिछले दो कामनवेल्थ गेम्स में भी कांस्य (2014) और रजत (2018) पदक अपने नाम किए है। लेकिन अभी भी उनका गोल्ड का सपना अधूरा था, तो निश्चित ही इस बार सिंधु स्वर्ण पदक के लिए जान झोंक देंगी। हालांकि, पी.वी सिंधु इस समय कमाल की फॉर्म में है, उन्होंने हाल ही में चीन की एशियाई चैंपियन वांग झी को हराकर 2022 सिंगापुर ओपन खिताब जीता था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews