क्वॉरेंटाइन हुए मरीजों को नहीं मिल रहा समय पर खाना, शिकायत पर भी कार्यवाही नहीं

क्वॉरेंटाइन हुए मरीजों को नहीं मिल रहा समय पर खाना, शिकायत पर भी कार्यवाही नहीं

सिंगरौली।राघवेन्द्र सिंह गहरवार।

दानवीरों द्वारा लाखो रुपये दान दिए जाने के बावजूद भी बाहर से लाकर सिंगरौली(singrauli) जिले के बलियरी में क्वॉरेंटाइन(quarantine) किये लोगो को इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी(red cross society) सिंगरौली द्वारा अच्छा भोजन नही मिल पा रहा है। भोजन की क्वालिटी(quality) में लगातार गिरावट देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि क्वॉरेंटाइन हुए लोगो से जब इस बारे में जाना गया तो उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा जो भोजन उन्हें खाने को दिया गया था।

उसमें पंक्षी का पंख मिला था वही उन्होंने बताया कि एक लड़के को रात में पेट दर्द और उल्टी की समस्या शुरू हो गई थी। जिसकी जानकारी उन्होंने अधिकारियों को दी थी। लेकिन उनकी जांच करने के लिए कोई भी डॉक्टर(doctors) या जिम्मेदार उनका हाल चाल देखने नही गया। ऐसे में सवाल ये खड़ा होता है की जिले में रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा क्वॉरेंटाइन हुए लोगो के खाने व स्वास्थ्य(ealth) का उचित देखभाल नही किया जा रहा है। जब इसके बारे में और लोगो से जानने की कोसिश की गई तो पता चला की भोजन की जिम्मेदारी(responsibility) रेड क्रॉस सोसायटी के पास है और उसके जिम्मेदार भोजन की क्वालिटी की जगह सस्ते में भोजन पारोसने में ज्यादा ध्यान दे रहे है। क्योकी 25 रुपया में रोटी ,चावल,दाल,सब्जी,और 15 रुपये में खिचड़ी इस महंगाई में पैकेट कर के पार्सल कितना अच्छा मिलेगा आप खुद सोच सकते है। वही क्वॉरेंटाइन हुए लोगो ने बताया कि उन्हें समय से भोजन नही मिल पा रहा है दोपहर के 1 से 2 बजे तक उन लोगो को पेट की भूख मिटाने के लिए भोजन मिल पाता है।।

वही आगे उन्होंने बताया की कोरोना से ज्यादा खतरनाक यहाँ मच्छरों प्रकोप है रात भर मच्छर काटते है अगर यैसा ही रहा तो कुछ दिन में हम मलेरिया डेंगू के मरीज हो जायेंगे,उन्होंने कहा कि बहुत रिक्वेस्ट करने पर एक मच्छर क्वाइल दिया जाता है लेकिन वो मुश्किल से 10-15 मिनट ही जलता है उसके वाद फिर पूरा रात मच्छरों से कटवाने के अलावा कोई रास्ता नहीँ बचता।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews