राहुल का मोदी पर हमला, कांग्रेसियों से कहा -सिस्टम फेल है इसलिए जनहित की बात करें

राहुल गांधी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  कोरोना (Corona) के बिगड़ते हालात के बीच एक बार फिर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) को निशाने पर लिया है।  सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का नाम लिए बिना कहा कि सिस्टम फेल है इसलिए अब जनहित की बात करना जरूरी है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का ये बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  (PM Narendra Modi) की “मन की बात” (Mann Ki Baat) के बाद आया है।

ये भी पढ़ें – दिल्ली में एक सप्ताह के लिए बढ़ा लॉक डाउन, 3 मई तक रहेगा प्रतिबन्ध लागू

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रविवार को कांग्रेस नेताओं से ट्विटर के जरिये एक अपील की है।  कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को काबू कर पाने में केंद्र सरकार को नाकाम बताने वाले राहुल गांधी (Rahul Gandhi)ने ट्विटर पर लिखा कि “सिस्टम फेल है, अब जनहित की बात करना जरूरी है। इस संकट में देश को ज़िम्मेदार नागरिकों की ज़रूरत है। अपने कांग्रेस साथियों से मेरा अनुरोध है कि सारे राजनैतिक काम छोड़कर सिर्फ़ जन सहायता करें, हर तरह से देशवासियों का दुख दूर करें। कांग्रेस परिवार का यही धर्म है। ”

ये भी पढ़ें – केंद्रीय मंत्री तोमर ने प्रयास किये तेज, दूसरे दिन भी भेजा एक और ऑक्सीजन टैंकर

गौरतलब है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का ट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के रेडियो पर प्रसारित कार्यक्रम “मन की बात” (Mann Ki Baat) के बाद आया है “मन की बात” (Mann Ki Baat) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि कोरोना हम सभी के धैर्य और दुःख बर्दाश्त करने की सीमा की परीक्षा ले रहा है। कोरोना की पहली लहर का सफलतापूर्वक मुकाबला करने के बाद देश हौसले और आत्म विश्वास से भरा हुआ था लेकिन इस तूफानी दूसरी लहर ने सबको झकझोर दिया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews