
सीधी।
प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई कर रही है। हर दिन हो रहे भ्रष्टाचार मामले के नए खुलासे के बीच कॉपरेटिव बैंक प्रबंधन पीडी सिंह पर आय से अधिक संपति रखने का एक मामला सामने आया है। रीवा लोकायुक्त की टीम ने बैंक प्रबंधक सिंह के अर्जुन नगर एवं नोडिया आवास पर छापा मारा है। जहां कार्रवाई अभी जारी है।
बता दे कि कॉपरेटिव बैंक प्रबंधक सिंह पर आय से अधिक संपत्ति होने की वजह से लोकायुक्त की टीम गुरुवार सुबह 7:00 बजे बैंक प्रबंधक के घर पहुंची। जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने कार्यवाही शुरू की। छापेमारी की कार्यवाही अभी जारी है।
माना जा रहा है कि कार्यवाही के बाद लोकायुक्त की टीम मीडिया से चर्चा करेगी और कोई बड़ा खुलासा कर सकती है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

