राम जन्मभूमि पूजन: मंदिर निर्माण में मां पीताम्बरा पीठ की मिट्टी का होगा उपयोग

राम जन्मभूमि पूजन: मंदिर निर्माण में मां पीताम्बरा पीठ की मिट्टी का होगा उपयोग

दतिया, सत्येन्द्र सिंह रावत

श्री पीतांबरा पीठ की पवित्र मिट्टी का अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर की नींव में उपयोग होगा । शनिवार को श्री पीतांबरा पीठ की मिट्टी का पवित्र कलश शहर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया। समाजसेवी भाजपा नेता विक्रम सिंह बुंदेला उर्फ बाबा ने बताया कि श्री पीतांबरा पीठ की पवित्र मिट्टी को एकत्रित कर कलश आमजन के स्पर्श दर्शन के लिए निकाला गया । बुंदेला ने बताया कि कलश ग्वालियर के |

भाजपा नेता जयभान सिंह पवैया को सौंपा जाएगा । पवैया श्रीराम मंदिर की भूमि पूजन में आमंत्रित हैं । श्री पीतांबरा पीठ की पवित्र मिट्टी का कलश पवैया श्रीराम मंदिर निर्माण समिति को अयोध्या में सौंपेंगे । दतिया के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकारबंधु पंडित मनोज तिवारी , गणेशी सावला , बलदेव राज बल्लू , मनोज गोस्वामी ,डॉ .राजू त्यागी , जितेंद्र गोस्वामी ,विपुल निखरा ,जेपी शर्मा ,शैलेंद्र उपाध्याय आदि लोग यात्रा में सम्मिलित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews