
खंडवा, सुशील विधानी
5 अगस्त को श्री राम जन्मभूमि भूमि पूजन समस्त देशवासियों हिन्दू संगठनों एवं समस्त हिन्दू धर्म प्रेमियों से आग्रह है कि 5 तारीख को अपने घरों पर भगवा ध्वज ओर अपनी स्वेच्छा से 5, 11, 21,51 दीप अवश्य जलाएं ,बजरंग सेना के जिला प्रभारी आचार्य अंकित मार्कण्डेय ने बताया कि पूरे देश भर में बजरंग सेना दिप उत्सव के साथ भगवान राम की स्तुति रामायण पाठ, सुंदरकांड पाठ किया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि हम अपने घर मे सुबह भगवान का पूजन अर्चन करे भगवान को भोग लगाए ,श्री राम स्तुति ,हनुमान चालीसा का पाठ करे रामायण ,सुंदरकांड का पाठ करे। अपने घर पर राम मंदिर निर्माण का उत्सव मनाया ।
इस समय दिप जलाए-
समय दोपहर में 10:54 से 12:33 के बीच ,
और सांय काल मे 06:53 से 07:17 के बीच गोधूलि मुहूर्त
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

