रामेश्वर शर्मा की दिग्विजय को चेतावनी – वरना मुसीबत में आ जाओगे

रामेश्वर शर्मा की दिग्विजय को चेतावनी – वरना मुसीबत में आ जाओगे

सीहोर, अनुराग शर्मा। प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा (Protem Speaker Rameshwar Sharma) का  बड़ा बयान सामने आया है उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री  दिग्विजय सिंह के राम मंदिर निर्माण पर समर्पण निधि देने उन्हें अपने अंदाज में धन्यवाद देते हुए नसीहत और चेतावनी भी दी कि राजा महोदय ध्यान रखिये, हिंदुस्तान में देशभक्तों की शहादत को प्रणाम करना सीख लो वरना मुसीबत में आ जाओगे।

सीहोर के ग्राम बिलकिसगंज में तिरंगा रैली में शामिल होने पहुंचे भाजपा विधायक एवं मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा (Protem Speaker Rameshwar Sharma) ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) पर बड़ा हमला किया है।  दिग्विजय सिंह द्वारा राम मंदिर  निर्माण के लिए समर्पण निधि देने पर जब मीडिया ने प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा (Protem Speaker Rameshwar Sharma) से उनकी प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने कहा कि देर आये दुरुस्त आये, माफ़ी मांगी, नाक रगड़ी और समझ में आ गया कि राम का जो प्रमाण मांगेगा एक दिन उसका ही प्रमाण ख़त्म हो जाएगा।  इसलिए राम के शरणागत होइए और ऐसी राजनीति को त्याग दीजिये जिसमें देश का विरोध हो, राम का विरोध हो, हिंदुत्व का विरोध हो, संस्कृति का विरोध हो, सभ्यता का विरोध हो। रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि और ऐसे लोगों का साथ मत दीजिये जो आतंकवाद का साथ देते हैं।  इसलिए आग्रह है राजा महोदय से कि राजा ध्यान रखिये हिंदुस्तान में देशभक्तों की शहादत को प्रणाम करना सीख लो वरना मुसीबत में आ जाओगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews