सिंधिया से मुलाकात के बाद स्पेशल चार्टर्ड प्लेन से भोपाल लौटेंगे बागी विधायक

सिंधिया से मुलाकात के बाद स्पेशल चार्टर्ड प्लेन से भोपाल लौटेंगे बागी विधायक

अशोकनगर। हितेन्द्र बुधौलिया।
मध्य प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल मचाने एवं कमलनाथ की सरकार गिराने वाले बेंगलुरु में मौजूद 22 विधायक आज बेंगलुरु से निकलकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। यह सभी विधायक दिल्ली में बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात करेंगे इसके बाद उसी स्पेशल चार्टर्ड प्लेन से वापस भोपाल आएंगे बताया जा रहा है कि यहां शिवराज सिंह चौहान से इनकी मुलाकात का कार्यक्रम चाहिए।

आज से करीब 13 दिन पहले अपने घरों से निकले कांग्रेस के पूर्व बागी विधायक सरकार की तेहरवीं करने के बाद 13 दिन बाद पहली बार बेंगलुरु से बाहर निकले हैं।होटल से बाहर निकल कर अपने यह पूर्व विधायक अपने अपने घरों या राजधानी ना जाकर सीधे अपने नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने दिल्ली रवाना हो गए हैं।

होटल से पहली बार बाहर निकले यह विधायक बस में सवार होकर बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचे हैं। इस दौरान सभी विधायक प्रसन्नचित एवं खुश नजर आ रहै है। सरकार गिराकर यह सभी विजय मुद्रा में है। और किसी जंग को जीतने जैसे माहौल इनके बीच में है। सरकार गिराने का कोई अफसोस का प्रायश्चित इनके चेहरों पर नजर नहीं आ रहा है।

कोरोना को लेकर जागरूक है –
होटल से निकलकर एयरपोर्ट जाते समय कुछ विधायक बस में बैठे हुए भी मास्क लगाए हैं ,एवं वीडियो में दूसरे विधायकों को भी मास्क लगाने की सलाह दे रहे हैं ।साथ ही बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचने से पहले बस में ही इन सभी पूर्व विधायकों का मेडिकल चेकअप किया गया है। यह ठीक वैसा ही है जैसे दूसरे हवाई अड्डों पर बाहर से आने वाले यात्रियों का किया जाता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews