Gwalior News – रिटायर्ड अधिकारी ने अपनी ही बन्दूक से गोली मारकर की आत्महत्या

Gwalior News – रिटायर्ड अधिकारी ने अपनी ही बन्दूक से गोली मारकर की आत्महत्या

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर के विनय नगर (Vinay Nagar) में रहने वाले एक रिटायर्ड अधिकारी (Retired Officer) ने अपनी लाइसेंसी बंदूक (License Gun) से खुद को गोली मारकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। गोली की आवाज सुनकर घर के लोग कमरे की तरफ भागे लेकिन वहां अधिकारी का शव लहुलुहान पड़ा था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव की जाँच कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जाँच में ले लिया है।

सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार (CSP Nagendra Singh Sikarwar) के मुताबिक विनयनगर सेक्टर चार (Vinay Nagar Sector 4) में रहने वाले राजेंद्र राजपूत ने आज मंगलवार की सुबह अपने घर में लाइसेंसी बंदूक (License Gun)से खुद को गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 65 वर्षीय मृतक सिंचाई विभाग से SDO के पद से रिटायर्ड थे उनकी उम्र 65 साल थी।

ये भी पढ़ें – Indore News : नाबालिग गिरोह का पर्दाफाश, मोबाइल लूटकर हो जाते थे फरार

परिजनों ने घटना की सूचना बहोड़ापुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव के साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और उनकी टीम को बुलाया टीम ने घटनास्थल का बारीकी से परीक्षण किया , बंदूक से फिंगर प्रिंट उठाये और उसे जब्त कर लिया। पुलिस को घटनास्थल से अभी कोई सुसाइड नॉट भी नहीं मिला है।  फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घंटना की जाँच शुरू कर दी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews