Rewa News : सब इंस्पेक्टर ने थाने में इंस्पेक्टर को मारी गोली, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Rewa News : सब इंस्पेक्टर ने थाने में इंस्पेक्टर को मारी गोली, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Rewa News  : रीवा से बड़ी खबर आ रही है, यहाँ सिविल लाइन थाने के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हितेंद्र नाथ शर्मा को उनके चेंबर में घुसकर एसआई बीआर सिंह ने गोली मार दी।  गोली लगते  ही वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े, गोली की आवाज सुनकर थाने का स्टाफ टी आई के चम्बर की तरफ भागा और घायल टी आई हितेंद्र नाथ को बाहर निकालकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर बताया ये जा रहा है कि स्टाफ ने आरोपी एस आई को चेंबर में ही बंद कर दिया है।

घटना आज गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है, जिस समय घटना हुई उस समय थाने में स्टाफ भी मौजूद था। गोली चलते ही थाने में अफरा तफरी मच गई, स्टाफ ने  तुरंत एसपी को सूचना दी , फायरिंग की बात सुनकर एसपी विवेक सिंह भी तत्काल मौके पर पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि किसी मामले को लेकर एस आई बी आर सिंह और टीआई हितेंद्र शर्मा के बीच बहस हुई। बाद में एसआई ने टीआई के चेंबर में घुसकर गोली मार दी।

कहा जा रहा है कि आरोपी एसआई दो पिस्टल लेकर टीआई के चेंबर में घुसा था। फायरिंग की आवाज सुनकर अन्य पुलिसकर्मियों ने टीआई को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, एसआई को चेंबर में ही बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। बताया ये भी जा रहा है कि आरोपी एसआई ने अंदर से भी दो फायर किए हैं लेकिन अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने गोली खुद को मारी है या मिस फायर किया है।

हालाँकि अभी इस पूरे घटनाक्रम की असली वजह क्या है इसपर किसी भी पुलिस अधिकारी का अधिकृत बयान सामने नहीं आया है, पुलिस के आला अधिकारी टी आई की हालत पर निगाह बनाये हुए हैं उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews