
कटनी, डेस्क रिपोर्ट। आज साल का आखिरी दिन है, जिसको विदा करने के लिए और नए साल को स्वागत करने के लिए लोग जश्न मना रहे है। वहीं नए साल के जश्न के बीच एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सड़क हादसे (Road Accident) का शिकार होने पर कार में सवार चार लोगों की मौत (Death) हो गई। ये घटना कटनी (katni) जिले की है जहां कुठला थाना क्षेत्र के कटनी पीरबाबा बायपास पर एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर (Truck and Car Collided) हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बीस मीटर दूर फिका के सड़क किनारे जा गिरी। कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत (Death) हो गई। ये कार जबलपुर रोड़ (Jabalpur Road) से वापस शहर की ओर आ रही थी। हादसे की सूचना आसपास के रहने वाले लोगों ने तुंरत पुलिस को दी, जिसके बाद एसपी शशिकांत शुक्ला, थाना प्रभारी विपिन सिंह बल के साथ मौके पर पहुंचे।
कार में सवार मृतक कटनी नगर के प्रतिष्टिथ व्यबसाई गुप्ता परिवार के सदस्य है, जो कि जबलपुर रोड़ की तरफ से वापस कटनी आ रहे थे। वहीं ट्रक का क्रमांक tn 34 aa 9949 और कार का नंबर mp21ca 9820 है। मृतक के नाम दसरथ यादव की उम्र 30 साल थी, प्रियंक सुहाने 24 वर्ष की थी, ऋषभ गुप्ता 24 साल के थे और कुश गुप्ता की उम्र 18 साल थी। ये लोग हादसे में शिकार हुए है।

बता दें कि हादसे में कार इतनी क्षतिग्रस्त हो गई थी कि इसकी पहचान करना मुश्किल हो गया था, जिसके बाद नंबर के जरिए कार की पहचान की गई। वहीं मृतकों के परिजनों को हादसे के बारे में सूचना दे गई है। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से डेमेज होने के कारण चारों लोग कार में फंस गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार के हिस्सों को काटकर शवों को कार से बाहर निकाला। शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
निदेशक और संपादक

