Commonwealth Games 2022 : साथियान ज्ञानसेकरन ने टेबल टेनिस में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Commonwealth Games 2022 : साथियान ज्ञानसेकरन ने टेबल टेनिस में जीता ब्रॉन्ज मेडल

खेल, डेस्क रिपोर्ट। साथियान ज्ञानसेकरन ने यहां बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के आखिरी दिन टेबल टेनिस के पुरुष एकल मुकाबले में इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहॉल को 11-9, 11-3, 11-5, 8-11, 9-11, 10-12, 11-9 से मात देकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। टेबल टेनिस में अभी तक भारत के लिए यह तीसरा पदक है। इससे पहले मिश्रित युगल में भारत के शरथ कमल और श्रीजा अकुला ने मलेशिया के जावेन चोंग और करेन लिन को 11-4, 9-11, 11-5, 11-6 से मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि पुरुष युगल में ज्ञानसेकरन और शरथ कमल की जोड़ी ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया था।

शुरुआती तीन गेम जीतने के बावजूद मेडल के लिए साथियान को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, जहां उनके प्रतिद्वंदी ने तीन गेम जीतकर दमदार वापसी की थी। आखिरी गेम में भी ड्रिंकहॉल ने 7 पॉइंट से पिछड़ने के बावजूद स्कोर 8-8 से बराबर कर दिया था।

अभी भी भारत को इस स्पर्धा में एक गोल्ड मेडल की उम्मीद है, जहां पुरुष एकल के फाइनल में फाइनल में अचंता शरथ इंग्लैंड के लियाम पिचफोर्ड का सामना करेंगे। इससे पहले जी.साथियान ज्ञानशेखरन को इंग्लैंड के लियाम पिचफोर्ड के हाथों ही हार का सामना करना पड़ा था।

बता दे, चेन्नई के तमिलनाडु में जन्मे जी साथियान का पूरा नाम साथियान ज्ञानसेकरन है। दुनिया के 24 नंबर के टेबल टेनिस खिलाड़ी साथियान ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के मेन्स टीम में गोल्ड, मेन्स डबल्स में सिल्वर और मिक्सड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews