लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 225वीं पुण्यतिथि पर सिंधिया ने किया माल्यर्पण, भगवान शिव की भी की आराधना

लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 225वीं पुण्यतिथि पर सिंधिया ने किया माल्यर्पण, भगवान शिव की भी की आराधना

इंदौर, आकाश धोलपुरे 

इंदौर – उज्जैन प्रवास के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधने वाले राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देर रात मेरियोट होटल में रात्रि विश्राम किया। मंगलवार सुबह दिल्ली रवाना होने के पहले सिंधिया आज इंदौर के ह्रदय स्थल राजबाड़ा पहुंचे। यहां कड़े सुरक्षा इंतजामो के बीच भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजबाड़ा स्थित माँ अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। दरअसल, आज लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 225वीं पुण्यतिथि है और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया देवी अहिल्याबाई को नमन कर राजबाड़ा स्थित प्रतिमा पर माल्यर्पण भी किया। प्रतिमा के समीप ही अन्ना महाराज के सानिध्य में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया शिवलिंग पूजन किया। इस मौके पर बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला,नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर मौजूद थे।

इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए और एयरपोर्ट से वो सीधे के दिल्ली के उड़ान भरेंगे। उपचुनाव के लिहाज से सिंधिया के इंदौर – उज्जैन दौरे को महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल, सांवेर वो सीट है जहां सिंधिया समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट चुनाव में बीजेपी की ओर से संभावित प्रत्याशी है और ये ही वजह है कि अपने खास समर्थक के विजय के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए इंदौर में सिंधिया ने 15 माह की कमलनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके अलावा उन्होंने बीजेपी नेताओं से समन्वय स्थापित कर सिलावट की जीत के लिए जोरदार प्रयास करने की बात भी बीजेपी नेताओं से कही है। वही बीजेपी नेताओं से मिलकर उन्होंने सांवेर के समीकरण भी जाने ताकि सांवेर में तुलसी एक बार फिर घर घर कमल के साथ खिले। सोमवार रात को जहां उन्होंने अपनी दादी राजमाता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था वही बीजेपी कार्यालय में भारत माता का पूजन किया। आज सुबह दिल्ली रवाना होने से पहले देवी अहिल्या का आर्शीवाद लेने के साथ ही सिंधिया ने भगवान शिव की आराधना भी की। सिंधिया के भक्ति भाव के इस तरह से सामने आने से कांग्रेस में खलबली मच गई है क्योंकि इंदौर में सिंधिया के स्वागत में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्साह दिखाया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews