SDM ने सड़कों पर घूमकर चालान काटे, दुकानदारों को तीन दिन में वैक्सीन लगवाने के निर्देश

SDM ने सड़कों पर घूमकर चालान काटे, दुकानदारों को तीन दिन में वैक्सीन लगवाने के निर्देश

सेवढ़ा, राहुल ठाकुर। अपनी सुविधा के अनुसार तीन दिन में सभी दुकानदार व दुकानों में काम करने वाले अधीनस्थ कर्मचारी आवश्यक रूप से वैक्सीन लगवा लें, सोमवार तक पूरा बाजार खुलने की उम्मीद है। सोमवार को सभी दुकानदार अपनी अपनी दुकानें तभी खोल पाएंगे जिन्होंने वैक्सिनेशन कराया होगा..ये बात तहसीलदार साहिर खान ने मुनादी के दौरान बाजार में कही।

सागर- बीजेपी कार्यसमिति सूची को लेकर असंतोष, पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप

इसी के साथ एसडीएम अनुराग निंगवाल ने भी दुकानदारों को कहा कि सोमवार तक सभी दुकानदार आवश्यक रूप से वैक्सीन जरूर लगवाये क्योंकि आपकी सुरक्षा आपके हाथों में है। बिना वजह दुकानों में भीड़ जमा न करें, ग्राहकों को दुकान में प्रवेश देते समय उनके मुंह पर मास्क लगा है ये देखें। अगर प्रशासन की टीम के द्वारा निरीक्षण करते समय बिना मास्क के ग्राहक पाये गए तो दंडात्मक कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा। वहीं एसडीएम के द्वारा गली मोहल्लों में वॉच किया गया साथ ही रोको टोको टीम के साथ पैदल नगर भ्रमण भी किया गया और बिना मास्क लगाए चार पहिया वाहनों में सवार यात्रियों के ऊपर चालानी कार्यवाही भी की गई।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews