Gwalior News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सत्कार में कमी रखने वाले SDM पर गिरी गाज

Gwalior News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सत्कार में कमी रखने वाले SDM पर गिरी गाज

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) के सत्कार में कमी करना ग्वालियर जिले के एक एसडीएम (SDM) को भारी पड़ गया। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह (Kaushalendra Vikram Singh) उनसे एसडीएम (SDM) की जिम्मेदारी वापस लेते हुए कलेक्ट्रेट में अटैच कर दिया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा (VD Sharma) शनिवार को ग्वालियर जिले के दौरे पर थे। पार्टी के स्थानीय नेताओं से मिली जानकारी के मुताबिक वीडी शर्मा (VD Sharma) जब शनिवार सुबह ग्वालियर पहुँचने के बाद वीआईपी सर्किट हाउस मुरार (VIP Circut House Morar) पहुंचे तो उन्हें वहां कोई अधिकारी नहीं मिला। जानकारी मिलने पर डबरा एसडीएम प्रदीप शर्मा (Dabara SDM Pradeep Sharma) वहां पहुंचे। इतना ही नहीं पार्टी ने जिन तीन कमरों की बुकिंग की थी उनमें से दो कमरे खुले थे तीसरा कमरा बंद था जबकि पार्टी ने दौरे के दो दिन पहले ही प्रशासन को सूचित कर दिया था। बावजूद इसके कमरे खोलने में लापरवाही बरती गई।

ये भी पढ़ें – Indore News: कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में मिले 263 मरीज, नाईट कर्फ्यू पर फैसला जल्द

इस बात की जानकारी मिलने पर शनिवार देर शाम कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह (Kaushalendra Vikram Singh) ने सत्कार अधिकारी एवं एसडीएम झांसी रोड विनोद भार्गव (SDM Vinod Bhargav) को उनकी जिम्मेदारी से हटा कर कलेक्ट्रेट में अटैच कर दिया और उनकी जगह सत्कार अधिकारी एवं एसडीएम झांसी रोड का प्रभार आगामी आदेश तक संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम ग्वालियर सिटी प्रदीप तोमर (SDM Pradeep Tomar) को सौंप दिया। हालाँकि कलेक्टर ने अपने आदेश में ये ट्रांसफर प्रशासकीय कार्य की सुविधा की दृष्टि से करना बताया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews