BJP विधायक संजय पाठक पर दूसरी बड़ी कार्रवाई, 12 साल पुराना रिसोर्ट तोड़ा

BJP विधायक संजय पाठक पर दूसरी बड़ी कार्रवाई, 12 साल पुराना रिसोर्ट तोड़ा

कटनी।वंदना तिवारी।कांग्रेस विधायक हरदीप डंग के इस्तीफे के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज है वही सरकार भी अर्लट मोड पर नजर आ रही है।दो खदानें सील करने के बाद अब सरकार ने मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रहे और वर्तमान में बीजेपी विधायक संजय पाठक के  बांधवगढ़ स्थित  रिसोर्ट को आज शनिवार सुबह अतिक्रमण के नाम पर तुड़वा दिया है।

पाठक ने इस कार्रवाई को बदले की भावना करार दिया है।खास बात ये है कि यह रिसोर्ट 12 साल पुराना है और उनके स्वर्गीय पिता ने इसे बनवाया था ।इस रिसोर्ट में कई बार कांग्रेस और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रुक चुके हैं।

इसके पहले जबलपुर उनकी दो खदानों को कलेक्टर ने पुनः बंद करने के आदेश दिए थे।  ये खदाने मेसर्स निर्मला मिनरल्स के नाम से सिहोरा तहसील के ग्राम अगरिया और दुबियारा में हैं। इसको लेकर पाठक ने सरकार पर विपक्ष में रहने की सजा के तहत कार्रवाई के आरोप भी लगाए थे। इसके बाद शुक्रवार सुबह उन्होंने ट्वीट कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे।पाठक ने  कहा था कि जिस तरह से सरकार मेरे खिलाफ काम कर रही है उससे मेरी हत्या भी हो सकती है। अपने फायदे के लिए यह लोग मेरी हत्या भी करा सकते हैं, मेरे खिलाफ कार्रवाई तो शुरू हो ही गई है।अभी इस ट्वीट को चौबीस घंटे भी नही बीते की उनका 12 साल पुराना रिसोर्ट तोड़ दिया गया।

बता दे कि बीते दिनों दिग्विजय सिंह उन पर सरकार गिराने में शामिल होने के आरोप लगा चुके हैं।हालांकि उन्होंने इस सभी आरोपों का खंडन किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews