Ambani House: गुजरात के इस घर में बीता था धीरूभाई अंबानी का बचपन, देखें 100 साल पुराने पुश्तैनी मकान की इनसाइड तस्वीरें

Ambani House

Ambani House Gujarat: अंबानी फैमिली देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी पहचान रखती है। मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और उनके बच्चे आकाश, अनंत और ईशा अंबानी हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में ये परिवार अपने छोटे बेटे की सगाई के समय खूब चर्चा में आया था और उनकी तस्वीरें भी तेजी से वायरल हुई थी। आज हम आपको कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाते हैं जो धीरूभाई अंबानी के बचपन से जुड़ी हुई है।

अंबानी परिवार की नींव धीरूभाई अंबानी ने रखी थी और अब मुकेश अंबानी उनकी इस विरासत को आगे ले जा रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन गुजरात के चोरवाड़ गांव में आज भी वह घर मौजूद है जहां धीरूभाई अंबानी का बचपन बीता है।

Ambani House

ऐसा है Ambani House

धीरूभाई अंबानी का जन्म 28 दिसंबर 1932 को गुजरात के चोरवाड़ गांव में हुआ था। यहां पर उनका 100 साल पुराना पुश्तैनी मकान आज भी मौजूद है। जिससे वह 500 रुपये लेकर निकले थे और दुनिया के फेमस कारोबारी बन गए।

Ambani House

इस घर में साल 1955 में धीरूभाई अंबानी कोकिलाबेन से शादी के बंधन में बंधे थे और 8 सालों तक दोनों इसी घर में रहे। 6 जुलाई 2002 को जब धीरुभाई का निधन हुआ तो उनकी पत्नी ने इस पुश्तैनी मकान को धीरूभाई अंबानी मेमोरियल में बदल दिया।

Ambani House

यह मकान दो भागों में बटा हुआ है पहले हिस्से को परिवार ने अपने रहने के लिए रखा हुआ है और वह अक्सर यहां पर आते जाते रहते हैं। वहीं उसका हिसाब पर्यटकों के लिए खोला जाता है जहां बड़ी संख्या में लोग इस घर का दीदार करने के लिए आते हैं।

Ambani House

इस घर से अंबानी परिवार की कई सारी यादें जुड़ी हुई है यही वजह है कि इस पुश्तैनी मकान को आज तक संभाल कर रखा गया है और इसकी अच्छी तरीके से देखभाल की जाती है।

Ambani House

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews