शादी के नाम पर नाबालिग को बेच रहे थे, सौदा होने से पहले ही पति-पत्नी गिरफ्तार

शादी के नाम पर नाबालिग को बेच रहे थे, सौदा होने से पहले ही पति-पत्नी गिरफ्तार

ग्वालियर, डेस्क रिपोर्ट

जिले की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक ऐसे पति पत्नी को गिरफ्तार किया है जो शादी के नाम पर एक नाबालिग का सौदा करने वाले थे। अच्छी बात ये रही कि समय रहते पुलिस को सूचना मिल गई और फिर पुलिस ने जाल बिछाकर पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

सीएसपी मुनीष राजोरिया के मुताबिक क्राइम ब्रांच टी आई डीपी गुप्ता को जानकारी मिली थी कि एक पति पत्नी एक नाबालिग का कहीं सौदा कर बेचने वाले है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इसे पुख्ता किया और पति पत्नी से संपर्क पर पति पत्नी से 01 लाख 70 हजार रुपये में नाबालिग का सौदा कर लिया और पूरी रिकॉर्डिंग कर ली। पुलिस ने इन्हें एडवांस के तौर पर पचास हजार रुपये देने के लिए पुराने हाई कोर्ट के पास गिर्राज जी मंदिर पर बुलाया। पति पत्नी के सामने आते ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया दोनों ने अपना नाम विनोद शिवहरे और रेखा शिवहरे बताया। पति पत्नी को गिरफ्तार करने के बाद जब पुलिस उनके घर पहुंची तो वहाँ एक नाबालिग लड़की मिली जिसका सौदा 01 लाख 70 हजार रुपये में बेचने के लिए किया था। पुलिस ने बताया कि बच्ची का परिवार गरीब है रेखा और विनोद उसे दो हजार रुपये का सामान दे दिया और बच्ची को अपने घर ले आई। प्रारंभिक जांच में एक और बात सामने आई कि नाबालिग के सौदे के बाद उसकी बहन का भी सौदा करने वाली थी। हालांकि शुरू में रेखा और विनोद खुद को बेकसूर बताते रहे। उनका कहना था कि वे शादी करवाकर इनकी मदद कर रहे थे लेकिन जब पुलिस ने बातचीत की रिकॉर्डिंग सुनाई तो उन्होंने अपना अपराध कुबूल कर लिया। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद क्राइम ब्रांच ने महिला थाना पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews