प्रवासी मजदूरों से शहडोल भी पहुंचा कोरोना

प्रवासी मजदूरों से शहडोल भी पहुंचा कोरोना

शहडोल (Shahdol) मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का 28 वा जिला बन गया है जो कोरोना संक्रमित है। दरअसल शहडोल में कोरोना का संक्रमण एक 26 वर्षीय युवक और एक 15 वर्षीय बालिका को हुआ है। यह दोनों अहमदनगर  (Ahmednagar) और विदिशा (Vidisha) से वापस शहडोल पहुंचे थे और इन्हें गोहपारू के कोरेन्टाइन (Quarantine) सेंटर में रखा गया था जहां इनका टेस्ट लिया गया था और इसके बाद बिना रिपोर्ट आए इनकी छुट्टी कर दी गई थी। जहां से यह लोग अपने अपने गांव चले गए ।आज रिपोर्ट आने पर प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए हैं और अब इनकी तलाश जारी कर दी गई है हालांकि अभी तक इस बात की सूचना नहीं मिल पाई है कि प्रशासन ने इन दोनों को ढूंढ लिया है या नहीं और अधिकारी भी इस मामले में कुछ भी कहने से साफ तौर पर बच रहे हैं। लेकिन एक बड़ी लापरवाही यह सामने आ रही है कि जब मजदूरों को निश्चित 14 दिनों के लिए कोरेन्टाइन (Quarantine) में रखना था तो आखिरकार उन्हें छोड़ कैसे दिया गया। इसके साथ ही एक बड़ा सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि प्रवासी मजदूरों की मध्यप्रदेश (Madhya pradesh) में वापसी कहीं उन जिलों में भी कोरोना की दस्तक ना दिला दे जो अभी तक कोरोना से मुक्त हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews