
Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में अपराधों की संख्या कम होने का नाम ही नहीं ले रही। इसी कड़ी में पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिस पर दुराचार के साथ-साथ अन्य कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आइए जानते हैं विस्तार से यहां…
सोहागपुर थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र का है। जब पीड़ित युवती आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराया। इस दौरान उसने बताया कि आरोपी युवक पिछले 1 साल से लगातार शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार कर रहा था। केवल इतना ही नहीं, वह पीड़िता की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था। इस कारण वह मानसिक रुप से भी बहुत ज्यादा परेशान हो चुकी थी। इसलिए वह थाने पहुंचकर अपनी रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।
पूछताछ जारी
फिलहाल, पुलिस ने युवती की शिकायत पर जांच-पड़ताल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान अफरोज खान के रूप में की गई है, जिससे पूछताछ भी की जा रही है। साथ ही उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है, जिसमें उसने अश्लील वीडियो बनाई थी। बता दें कि जिले में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। यहां लगातार ऐसे मामले सामने आते ही रहते हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस तरह की घटना दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है।
राहुल सिंह राणा, शहडोल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

