Sheopur: 18 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, कई इलाके हुए सील

mp corona

3D illustration of Coronavirus, virus which causes SARS and MERS, Middle East Respiratory Syndrome

श्योपुर।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के श्योपुर जिले में कोरोना(corona) का कहर थमने नहीं रहा। लगातार नए मामले प्रशासन की नींद उड़ाए हुए हैं। इसी बीच शनिवार काे जिले में 18 नए पाॅजिटिव मरीज मिले हैं।जिसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 45 पहुँच गयी है। वहीँ शनिवार को 2 मऱीज की मौत हो चुकी है। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों के मौत का आंकड़ा 4 पहुँच गया है।

दरअसल श्योपुर में शनिवार को 18 नए पॉजिटिव(positive) पाए गए। 2 मरीज की मौत भी हो गई है। जिला अस्पताल के डॉक्टर की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही अस्पताल के लैब टेक्नीशियन भी संक्रमित पाये गए हैं। संक्रमण अब पुराने संक्रमित इलाकों में तेजी से फ़ैल रहा है। सभी क्षेत्र को कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित करने के बाद मरीजों के सम्पर्क में आये लोगों को क्वारंटाइन(quarantine) किया गया है।

वहीं दूसरी तरफ श्योपुर के ग्रामीण क्षेत्र को भी सील कर दिया गया है। इसके साथ ही शहरी इलाकों में कई कॉलोनियों को सील किया गया है। इधर जिले में अबतक कुल 45 मरीज हो चुके हैं। जबकि 4 लोगों की इससे मौत हो चुकी है और 5 लोग स्वस्थ होकर लौट चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews