शिवराज-महाराज आज से ग्वालियर प्रवास पर, हजारों कांग्रेसियों को दिलाएंगे भाजपा की सदस्यता

शिवराज-महाराज आज से ग्वालियर प्रवास पर, हजारों कांग्रेसियों को दिलाएंगे भाजपा की सदस्यता

ग्वालियर, अतुल सक्सेना

भारतीय जनता पार्टी (BJP) का तीन दिवसीय सदस्यता अभियान आज से शुरू हो रहा है। इसमें शामिल होने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhaan), और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ग्वालियर पहुँच रहे हैं। तीन दिवसीय कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा सहित प्रदेश सरकार के मंत्री और अन्य अतिथि शामिल रहेंगे।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 22 अगस्त को ग्वालियर के दो दिवसीय प्रवास पर आयेंगे। श्री चौहान इस दिन प्रात: 11:30 बजे वायुमार्ग से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान सदस्यता ग्रहण समारोह के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 22 अगस्त को वे रात्रि विश्राम ग्वालियर में ही करेंगे और अगले दिन यानि 23 अगस्त को मुख्यमंत्री श्री चौहान पुनः सदस्यता ग्रहण कार्यक्रमों में शामिल होंगे एवं 23 अगस्त को रात्रि 9 बजे विमान द्वारा वापस भोपाल लौट जायेंगे। उधर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 22 अगस्त को सुबह 11:15 बजे राजमाता विजया राजे विमान तल पर पहुंचेंगे। वे दिल्ली से विशेष विमान से आयेंगे। वे 22,23 और 24 अगस्त तक सदस्यता ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि भाजपा का संभाग स्तरीय तीन दिवसीय सदस्यता ग्रहण समारोह ग्वालियर में हो रहा है जिसमें हजरीं की संख्या में सिंधिया समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई जायेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews