श्रावण सोमवार विशेष: यहां है एक शिवलिंग में एक हजार शिवलिंग, होती है मनोकामना पूरी

श्रावण सोमवार विशेष: यहां है एक शिवलिंग में एक हजार शिवलिंग, होती है मनोकामना पूरी

सीहोर।अनुराग शर्मा

शहर के बढियाखेड़ी में सबसे पुराना शिवालय है। जिसे सहस्त्रलिंगम के नाम से जाना जाता है।यंहा एक शिवलिंग में एक हजार शिवलिंग समाहित है।इस प्रकार के शिवलिंग पूरे देश मे मात्र तीन ही है।

बताया जाता है कि शहर में यह सबसे पुराना शिवालय है। इस मंदिर की ख्याति पूरे देश मे है।और देश भर से श्रद्धालु यंहा पर आते रहे है। ये कई सालों पुराना शिवालय है। यंहा श्रद्धालुओ की हर मनोकामना पूरी होती है जिले में अति प्रचीन आस्था के केंद्र है। जंहा आराधना और दर्शन करने के लिए दूर दूर से भगवान शिव के भक्त आते है।

मंदिर के पुजारी सुरेश शर्मा ने बताया कि अंग्रेजो के समय पास में ही सीवन नदी में खुदाई के दौरान यह शिवलिंग प्रतिमा मिला थी। यह करीब 200 वर्षो से अधिक पुराना है। शिवरात्रि, सावन में यह भक्तों की भारी भीड़ रहती है।दूर दूर से भक्त दर्शन करने आते है भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews