आसाराम आश्रम से चांदी की चरण पादुका चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

आसाराम आश्रम से चांदी की चरण पादुका चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

इंदौर, आकाश धौलपुरे। मध्यप्रदेश के इंदौर के खंडवा रोड स्थित संत आसाराम आश्रम  पर अब चोरों की निगाहें  पद गई हैं । चोरों ने आसाराम आश्रम (Asaram Ashram) में स्थित मंदिर में रखी चांदी की चरण पादुका को चुरा लिया। घटना शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र की है और चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

बता दे कि 18 जनवरी की रात को अज्ञात चोर आसाराम आश्रम (Asaram Ashram) में दाखिल हुआ और उसने आसाराम आश्रम (Asaram Ashram) के मंदिर में रखी चांदी की चरण पादुका चुरा ली और मौके से भाग खड़ा हुआ। इधर, आश्रम प्रबंधक मुकेश पटेल की माने तो आए दिन आश्रम में चोरी की वारदात हो रही है। वही बताया ये भी गया कि आश्रम के आसपास खाली क्षेत्र होने के कारण आए दिन चोर अंदर घुस जाते हैं और चोरी की वारदात को अंजाम दे देते हैं। पिछले दिनों चंदन के पेड़ को भी चोर काट ले गए थे। हालांकि ताजा मामले में चरण पादुका के चोरी होने की घटना आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे में  कैद हो गई है।  तेजाजी नगर पुलिस ने आश्रम प्रबंधक की शिकायत पर चोरी की शिकायत दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews