गायक Arijit Singh की मां का देहांत, कोरोना संक्रमण से थीं पीड़ित

arijit singh

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। गायक अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की मां ने कोरोना संक्रमण (corona infection) के चलते दम तोड़ दिया। कोरोना काल मे हमारे बीच कई ऐसे हादसे हुए जिनसे उबर पाना मुश्किल है। व्यक्तिगत तौर पर भी और सामाजिक तौर पर भी कोरोना महामारी ने हमसे बहुत लोगों को छीन लिया। अब देश में अपनी आवाज़ से सभी को दीवाना कर देने वाले अरिजीत सिंह के लिए कोरोना अपूर्णीय क्षति लेकर आया है। कोरोना से जंग लड़ रहीं अरिजीति सिंह की मां (mother) ने आज सुबह दम तोड़ (died) दिया।

यह भी पढ़ें… छिंदवाड़ा : 25 मई तक गेहूं की खरीदी बंद, किसानों ने किया चक्काजाम

बीते दिनों अरिजीति सिंह की मां कोरोना संक्रमित हो गयीं थीं। कोलकाता के AMRI ढाकुरिया अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। भर्ती होने के बाद भी अरिजीति की मां की तबियत क्रिटिकल ही बनी हुई थी। इलाज के दौरान उन्हें A- ब्लड ग्रुप डोनर्स की जरूरत भी पड़ी। जिसकी जानकारी अरिजीति सिंह ने खुद अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। इसके अलावा अभिनेत्री स्वस्तिका बनर्जी ने भी इसकी जानकारी अपने ट्विटर के माध्यम से दी थी।

यह भी पढ़ें… पीएम मोदी पर भड़की ममता बनर्जी, बोली – हमें बोलने तक नहीं दिया गया

अरिजीति सिंह ने फेसबुक पोस्ट करते हुए उन सभी का धन्यवाद भी कहा था जो उन्हें ऐसे समय में मदद करने के लिए आगे आ रहे थे। उन्होंने लिखा था, ‘ मेरा उन लोगों से विनम्र निवेदन है जो ऐसे समय में मेरी मदद करने का प्रयास कर रहे हैं, सिर्फ इस वजह से क्योंकि आपने अरिजीति सिंह नाम देख लिया है, चीजों को बहुत ज़्यादा न करें। जब तक हम हर एक मनुष्य का सम्मान नहीं करना सीखेंगे तब तक आपदाओं से पर नहीं पा सकेंगे। मैं उन सभी का शुक्रगुजार हूं जो मेरी मदद करने के लिए आगे आए लेकिन कृपया याद रखें कि हम सभी इंसान हैं और हर इंसान हमारी प्राथमिकता होना चाहिए।”

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews