सिंधिया के खिलाफ हुई नारेबाजी, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका

सिंधिया के खिलाफ हुई नारेबाजी, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका

भोपाल//उज्जैन।

सिंधिया का अचानक से कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा की ओर रुख करना, कांग्रेस समर्थकों को भा नहीं रहा है। प्रदेश के हर इलाके में सिंधिया के खिलाफ जुलूस निकाले जा रहे हैं। जहाँ उनके पुतले पर कालिख पोती जा रही है तो कहीं उनका पुतला फूंका जा रहा है। इसी बीच आई खबर के मुताबिक भोपाल में विधायक आरिफ मसूद समर्थकों ने 6 नंबर बंगले पर लगी होली की शुभकामना होल्डिंग से ज्योतिरादित्य के फोटो को काट दिया है। वही उनके खिलाफ कड़ी नारेबाजी की गई है। जिनमें उन्होंने दादा मिले थे गोरों से, पोता मिला चोरों से शब्दों से नारेबाजी की है। वहीं इंदौर स्थित कांग्रेस कार्यालय में भी सिंधिया का पुतला फूंका गया है

बता दे की मंगलवार को सबको चौंकाते हुए सिंधिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से प्रदेश के अन्य इलाकों से सिंधिया समर्थकों के इस्तीफे की बाढ़ सी आ गई है। छह मंत्रियों समेत कुल 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। जिससे प्रदेश के कमलनाथ सरकार पर संकट गहरा गया है। अभी की खबर के मुताबिक सिंधिया ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। जिससे कांग्रेस के समर्थकों में सिंधिया के खिलाफ काफी रोष है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews