Smart City: नहीं सुधर रही जबलपुर की रैंकिंग, कमिश्नर ने संभाला मोर्चा

Smart City: नहीं सुधर रही जबलपुर की रैंकिंग, कमिश्नर ने संभाला मोर्चा

जबलपुर।संदीप कुमार

जबलपुर नगर निगम लाख प्रयास के बाद भी स्मार्ट सिटी में अपनी रैंकिंग नही सुधार पाया है।करोड़ों रूपए खर्च करने के बाद भी इंदौर, भोपाल, उज्जैन से रैंकिंग के मामले में जबलपुर काफी पिछड़ा हुआ है। ऐसे में अब जबलपुर शहर की रैंकिंग सुधारने का जिम्मा मिला है नव नियुक्त आईएएस अधिकारी अनूप कुमार को।

हाल ही में ग्वालियर अपर कलेक्टर रहने के बाद जबलपुर नगर निगम कमिश्नर की कुर्सी संभालने आए आईएएस अनूप कुमार ने आने वाले समय का अपना विजन रखा। उन्होंने बताया कि कैसे जबलपुर शहर को स्मार्ट सिटी की रेटिंग में ऊपर लाया जाएगा।अनूप कुमार ने बताया कि जबलपुर शहर में स्मार्ट सिटी के तहत अभी दो तरह के काम चल रहे है।एक इंफ्रास्ट्रक्चर का और दूसरा आईटी के।दोनों ही कामो को अब टीम बनाकर जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है और जब ये काम पूरे हो जाएंगे तो दिखने भी लगेंगे।

इधर लगातार स्मार्ट सिटी रैंकिंग में पिछड़ने पर निगम कमिश्नर अनूप कुमार ने कहा कि कुछ ज्यादा अंतर नही है अन्य स्मार्ट सिटी और जबलपुर में।अब शहर को स्मार्ट सिटी के रैंकिंग में ऊपर लाने के लिए जरूरत है एक बेहतर टीम वर्क की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews