…तो इसलिये शिवराज ने कैंसिल की Dinner Party

…तो इसलिये शिवराज ने कैंसिल की Dinner Party

भोपाल। 15 साल बाद 15 महीने तक सत्ता से दूर रहने के बाद एक बार फिर बीजेपी की वापसी हुई है। ये बीजेपी के लिये लकी-फ्राइडे साबित हुआ है और इसी खुशी में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को अपने निवास पर डिनर पार्टी रखी थी लेकिन देशभर में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिये जिस तरह सोशल डिस्टेंसिंग की बात हो रही है, उसे देखते हुए ये डिनर कैंसिल कर दिया गया है।
शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 मार्च को जनता-कर्फ्यू के आह्वान का समर्थन करते हुए कहा है कि इस महामारी को फैलने से रोकने के लिये हमें हरसंभव उपाय करने चाहिए और हम इस जनता-कर्फ्यू का पूरा समर्थन करते हैं। साथ ही उन्होने सभी सभी प्रदेशवासियो से अपील की है कि पीएम मोदी के इस मुहिम में जनता उनका साथ दे।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक वीडियो जारी कर सभी से प्रदेशवासियो अपील की है कि पीएम मोदी द्वारा 22 मार्च 2020 को जनता-कर्फ्यू के आह्वान में सभी उनका साथ दें। उन्होंने कहा की मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक अपने घर के अंदर रहे और अपने आप को सुरक्षित रखें। कोरोना वायरस के बचाव में हम सभी को सहयोग करना चाहिये।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews