
सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार
कुछ महीने पहले जिले में आये पुलिस कप्तान टी के विद्यार्थी भी कलेक्टर के साथ पूरे हौसले जज्बे के साथ लगातार जिले के हर मुद्दे पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं और कोरोना इफेक्टेड एरिया में ड्रोन कैमरों से निगरानी के साथ कई राज्यो के कई बॉर्डर समेत जिले के अन्य सीमाओं चौकसी बढ़ा कर जिले की हिफाजत की जिम्मेदारी बखूबी संम्भाल रहे हैं। वहीं जिले में पदस्थ ASP प्रदीप कुमार शेन्डे काफी सहज ,सरल और व्यवहार के धनी अफसर हैं, अपनी सादगी और मिलनसारिता के चलते हर कोई उनके कार्यो का क़ायल है ,ASP प्रदीप शेंडे के चेम्बर जब भी देखिए गांव से लेकर शहर तक के लोग मिलने पहुंचते हैं और तत्काल ASP द्वारा अधीनस्थ थानों,चौकियों से बात कर मामले को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश भी देते हैं ,काम के प्रति लगन और जनता की सेवा का जज्बा रखने वाले अफसर की काफी चर्चा भी होती है तो हर कोई यही कहता है नेक दिल अफसर हैं प्रदीप शेंडे,कई पुलिस कप्तानों के अधीनस्थ रहकर अपनी अलग पहचान रखने वाले इस अफसर ने बड़े से बड़े ला एंड ऑर्डर को बहुत ही सूझ बूझ से सॉल्व किया है ,कई ऐसे बड़े बड़े मामलों की खुद मोनिटरिंग करके मामलों का पर्दाफाश किया है जो काबिले तारीफ है।वर्तमान पुलिस कप्तान के साथ भी ASP इस कोरोना संकट में जी जान से जुटे हैं और हर बड़े मामले को कप्तान के मंशा अनुसार हल कर रहे हैं ।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेशो का कड़ाई से पालन भी हो रहा है, देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सोशल डिस्टेंसिंग की गाइड लाइन के मुताबिक ASP भी पालन खुद करने और जनता को कराने की अपील लगातार कर रहे हैं।
ASP प्रदीप शेंडे बहुत ही मिलनसार और अच्छे अधिकारी हैं – वीरेन्द्र गोयल
भाजपा के जिला अध्यक्ष बीरेन्द्र गोयल से जब ASP प्रदीप शेंडे के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि प्रदीप शेंडे बहुत ही अच्छे अफसर हैं ,सोशल मीडिया में उनके बारे में कुछ भ्रामक जानकारी आयी है कि बीजेपी का कोई कार्यकर्ता से कहा सुनी हुई लेकिन मैं जिले का अध्यक्ष हूं हमारे सारे कार्यकर्ता हमसे सीधे जुड़े हैं अगर कोई बात होती तो हमको मालूम होता ,किसी भाजपा के पदाधिकारी या कार्यकर्ता ने हमसे इस तरह की शिकायत नहीं की है ,सोशल मीडिया में तरह तरह की चर्चाएं चलती रहती हैं ,आये दिन जिले के किसी न किसी अफसर के ट्रांसफर की खबर आती रहती है वही भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा जिले के कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अफसर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेशो के तहत काम कर रहे हैं ।
बहुत ही अच्छे अफसर हैं ASP प्रदीप शेंडे :–विधायक राम लल्लू वैश्य
जिले के ASP प्रदीप शेंडे के बारे में भोपाल से मोबाइल के जरिये सिंगरौली विधायक राम लल्लू वैश्य ने कहा कि बहुत ही अच्छे अफसर हैं आम जनता के लिए हमेशा तैयार रहते हैं बगैर भय के कोई भी पब्लिक पुलिस अफसर से अपनी पीड़ा सुना कर न्याय पाए तो ऐसे अफसर की तारीफ होना लाजिमी ही है ,मुख्यमंत्री जी यही तो चाहते हैं कि सभी को न्याय मिले और समय पर सरकार की नीतियों का लाभ जनता को मिले ।ASP प्रदीप शेंडे अपने मेहनत ,लगन से जनता के बीच जुड़े हैं,जिले में सभी अफसर इस कोरोना संकट में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं हम सबको मिलजुल कर कोरोना को हराना है।
जनता से जुड़े व व्यवहार के धनी है ASP – वी.पी.सिंह “राजा बाबा”
हाल ही में ASP प्रदीप कुमार शेन्डे को लेकर कुछ लोगो द्वारा उनके ऊपर गलत आरोप लगाते हुए भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही थी जिस पर जब हमने मध्यप्रदेश खनिज निगम के पूर्व अध्यक्ष वी.पी.सिंह राजा बाबा से बात किया तो उन्होंने कहा कि लॉक डाउन जैसे दौर में भी सिंगरौली जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ रखने और लोगो को इंसाफ और उनके समस्याओं को सुनकर समाधान करने में जिले के दोनो पुलिस अधिकारी पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार शेन्डे काफी सहज और सरलता से लोगो से मिलते है उनके समस्याओं को सुनकर समाधान करते हैं,आगे उन्होंने कहा कि ASP पर लगाये जा रहे आरोप मुझे निराधार लग रहे है क्योकि वो एक व्यक्तित्व के धनी है वो हर किसी से बहुत ही सरलता से पेश आते है
ASP प्रदीप शेंडे का काम सराहनीय – विधायक सुभाष बर्मा
देवसर विधायक सुभाष बर्मा से जब ASP प्रदीप शेंडे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक टी के विद्यार्थी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे जिले में बेहतरीन काम कर रहे हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेशनुसार जनता के बीच जुड़े हैं , मुख्यमंत्री जी का यही आदेश है कि पुलिस सीधा आम जनता से जुड़े और सभी को इंसाफ मिले । ASP का काम बेहद सराहनीय है ।
निदेशक और संपादक

