इंदौर से बंगाल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, शिवराज ने ममता को पत्र लिख की थी मांग

इंदौर से बंगाल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, शिवराज ने ममता को पत्र लिख की थी मांग

इंदौर।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(shivraj singh chouhan) के बंगाल(bengal) के सीएम ममता बनर्जी(CM Mamta banerjee) को पत्र लिखने के बाद अब इंदौर में फंसे बंगाल के लोगों के लिए एक स्पेशल ट्रेन(special train) इंदौर(indore) से चलाई जाएगी। ये ट्रेन 2 जून से इंदौर से चलकर कोलकाता(kolkata) के लिए रवाना होगी। जिसको माध्यम से करीब 1500 श्रमिक अपने घर पहुंच सकेंगे।

दरअसल इंदौर में फंसे बंगाल के लोगों के लिए 2 जून से एक स्पेशल ट्रेन इंदौर से चलाई जाएगी।इस विशेष ट्रने के लिए मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल राज्य के मध्य सहमति बन चुकी है। जिसके बाद 2 जून से श्रमिक स्पेशल ये विशेष ट्रेन मध्यप्रदेश में फंसे लोगों कोलेकर बंगाल रवाना होंगें। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इंदौर रेड जोन में शामिल है अत: यहां से फिलहाल सिर्फ विशेष ट्रेन ही चलाई जा रही है।

बता दें कि इससे पहले इसी मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा था। पत्र में सीएम शिवराज ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से यह मांग की थी की बंगाल की तरफ से विशेष रेल चलाई जाए। जो इंदौर में फंसे मजदूरों को बंगाल लेकर जा सके। वहीं उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मांग की थी कि जो भी मजदूर भाई- बहन इंदौर से वापस अपने घर जाना चाहते हैं। उनकी सुविधा को देखते हुए केंद्रीय रेल मंत्रालय को बंगाल राज्य की ओर से इंदौर एवं कोलकाता के मध्य एक विशेष ट्रेन चलाई जानी चाहिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews