खेल युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया पहुंची जबलपुर, रानीताल स्टेडियम का किया निरीक्षण, मीडिया से बनाई दूरी

bjp-ex-mla-statement-on-yashodhara-raje-scindia

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्यप्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने आज रानीताल स्टेडियम का ओचक निरीक्षण किया इस दौरान मंत्री के साथ खेल विभाग के डायरेक्टर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे,खेल मंत्री ने स्टेडियम की व्यबस्थाओ का जायजा लेते हुए पूरे समय मीडिया से दूरी बनाई।

निरीक्षण के दौरान ये कहा खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से खेल विभाग को 50 करोड़ रु का बजट कट हुआ है पर अब आगे ये गलती न हो इसके लिए विभाग का अपना प्लान बनाना जरूरी है।उन्होंने कहा कि जबलपुर प्रदेश के अन्य महानगरों में एक है पर अभी जरूरत है कि संस्कराधानी में खेल को लेकर और विकास के कार्यो का ब्लू प्रिंट तैयार किया जाए।

खिलाड़ियों की व्यबस्थाओ को थोपा एसोसिएशन पर

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि जब भी जिले य स्टेट का टूनामेंट होता है तो वहाँ व्यवस्थाएं करने का जिम्मा एसोसिएशन का होता है। वही जबलपुर में बड़ी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर पूछे गए सवाल पर खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा है कि बड़े स्तर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन का जिम्मा फेडरेशन और खेल संघों का होता है। लिहाजा खेलों के मामले में जबलपुर के पिछड़ने के लिए विभाग को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews