महिला दिवस: राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन तय करेगा मध्यप्रदेश की दिशा और दशा

महिला दिवस: राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन तय करेगा मध्यप्रदेश की दिशा और दशा

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) 8 मार्च सोमवार को भोपाल में कांग्रेस द्वारा आयोजित किये जा रहे राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होने के लिए महिलाओं में बहुत उत्साह है। महिला सम्मेलन में ग्वालियर से भी सैकड़ों महिलाएं शामिल होंगी। इन महिलाओं ने ग्वालियर में एक रैली निकाली और फिर बसों एवं कारों में बैठकर भोपाल के लिए रवाना हो गई।

राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होने के लिए उत्साहित महिलाओं ने मोती पैलेस के पास से एक रैली निकाली और मातृशक्ति को मजबूती प्रदान करने की बात भी कही। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रुचि राय ठाकुर ने कहा कि वैसे तो सभी दिन सम्मान के होते हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) एक विशेष दिन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ (Kamal nath) और महिला प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान (Mandawi Chauhan) के नेतृत्व में सोमवार को महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा।

ये भी पढ़ें – लव जिहाद कानून पर सारंग ने कांग्रेस पर साधा निशाना- कहा महिला का सम्मान करते है तो करें समर्थन

उधर महिलाओं का हौसला बढ़ाने पहुंचे ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के विधायक प्रवीण पाठक (Praveen Pathak) ने इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। इस सम्मेलन में प्रदेश से हजारों महिलाएं पहुँच रहीं है जिनका सम्मान किया जाएगा। पूरे प्रदेश की मातृशक्ति भोपल में इकट्ठा होने वाली है।  और ये इस बात का स्पष्ट संकेत है कि आने वाले समय में मध्यप्रदेश में परिवर्तन तय है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की दिशा और दशा मध्यप्रदेश की महिलाएं तय करती हैं। कांग्रेस पार्टी महिला दिवस पर इन महिला का सम्मान कर हम लोग खुद को गौरवान्वित महसूस करेगी।

गौरतलब है कि  पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ 8  मार्च अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर भोपाल में राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं।  सम्मेलन को कमलनाथ के अलावा पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता सम्बोधित करेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews