स्टोर प्रभारी डॉक्टर पर गिरी गाज, हटाए गए, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

स्टोर प्रभारी डॉक्टर पर गिरी गाज, हटाए गए, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

इंदौर।आकाश धोलपुरे

कोरोना(corona) के हॉटस्पॉट(hotspot) इंदौर(indore) में सोमवार को डॉक्टरों(doctors) और मेडिकल स्टाफ(medical staff) के जान से खिलवाड़ करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार को एम.वाय.अस्पताल(M.Y.Hospital) के डॉक्टरों ने जब N- 95 मास्क(N95 mask) में स्पंज भरा पाया तो संक्रमण की आशंका से उन्होंने मास्क को उपयोग करने से इंकार कर दिया और इसी आशंका के चलते एम. वाय. अस्तपाल के डॉक्टर्स ने करीब 1 हजार मास्क लौटा दिए।

बताया जा रहा है कि एन-95 मास्क के बजाय घटिया क्वालिटी के मास्क एम.वाय. अस्पताल और मेडिकल स्टॉफ को दिए गए थे। इसके बाद मामला एम.जी.एम. मेडिकल कॉलेज और एम.वाय. अस्पताल प्रबंधन तक पहुंचा। वही जिला प्रशासन केेे संज्ञान में मामला आने के बाद मास्क की बारीकी से जांच की गई तो प्रथम दृष्टया गड़बड़ी पाई इसके बाद कलेक्टर मनीष सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के स्टोर प्रभारी डॉ माधव हासानी को पद से हटा दिया और जांच के आदेश दिए है। इसके बाद आनन – फानन डॉ. नीरज राजगीर को स्टोर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

CMHO ने मामले में दी ये जानकारी

कोरोना को दावत देने वाली इस गम्भीर चूक के बाद इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जाड़िया ने बताया कि स्टोर कीपर से जानकारी मिली है कि एम. वाय.अस्पताल से 1 हजार मास्क वापस किये गए है और 2 हजार नये मास्क मांगे गए है। उन्होंने बताया कि क्वालिटी को लेकर कुछ बात सामने आई है और 2 हजार मास्क मांगे है जिन्हें जल्द ही उप्लब्ध करवाया जाएगा। डॉ. जाड़िया ने बताया कि मास्क देखने के बाद पता चलेगा कि उसमें क्या दिक्कत है और इसलिए स्टोर कीपर से वो मास्क मैंने मंगवाए है।

उन्होंने बताया कि स्टोर प्रभारी डॉ. माधव हसानी थे और उनकी जगह पर अब डॉक्टर नीरज राजगीर को प्रभारी बनाया गया है। वही उन्होंने डॉ. हसानी को हटाने पर पूछे गए सवाल के जबाव में कहा है कि खरीदी और क्वालिटी को लेकर जो सम्भावना पाई गई थी उसकी जांच चल रही है तब तक के लिए डॉ. हसानी को हटाकर डॉ. नीरज राजगीर को प्रभारी बनाया गया है। CMHO ने माना कि मास्क और पीपीई किट को लेकर अनियमितता की शिकायत आई है। फिलहाल, इस मामले के सामने आने के बाद हड़कम्प मच गया है।

डॉ. हसानी को अपर CMHO पद से भी हटाया गया था

डॉक्टर माधव हासानी ने विगत दिनों जिले के ऐसे तमाम डॉक्टरों को कर्तव्य से अनुपस्थित होना दर्शा दिया था जिनकी ड्यूटी कोरोना के नियंत्रण में लगी थी। करीब 10 डॉक्टरों में से आधे से थे जो ड्यूटी करते पाए गए थे। जब यह गड़बड़ी कलेक्टर मनीष सिंह के सामने आई तो उन्होंने भ्रामक जानकारी देने और डॉक्टरों को अकारण ही प्रताड़ित करने और दंडित कराने का दोषी मानते हुए अपर सीएमएचओ पद से हटा दिया था । अब हासानी के खिलाफ नकली मास्क और किट से जुड़ा मामला सामने आया है तो उम्मीद की जा रही है कि उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही होना तय है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews