Morena : महिला प्रत्याशियों को SDM की चेतावनी ‘..तो मायके में मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी’

Morena : महिला प्रत्याशियों को SDM की चेतावनी ‘..तो मायके में मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी’

मुरैना, डेस्क रिपोर्ट। मुरैना के अम्बाह में एसडीएम राजीव समाधिया की चुनावी मैदान में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को अजीबोगरीब समझाईश दी गई। उन्होने कहा कि  ‘तुम्हारे गले में हमने पट्टा डाल दिया है समझ लेना।’ साथ ही उन्होने महिला प्रत्याशियों के कहा कि ‘मायके में भी मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी।’

दरअसल एसडीएम महोदय प्रत्याशियों को ये बता रहे थे कि चुनाव के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं करनी है। लेकिन ये समझाते हुए वे खुद ही गड़बड़ा गए। उनकी ज़बान फिसल गई और वो बोल बैठे ‘अगर मेरे पास गड़बड़ी की रिकॉर्डिंग आई तो तीन व्यवस्थाएं पक्की हैं। एक तो जेल, दूसरा मकान टूटना और महिला प्रत्याशी हैं यदि तो उनको बहुत कष्ट होगा। वे मायके में भी मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगी अगर जेल चली गईं तो।’ इस तरह उन्होने कहा कि अगर कुछ हरकत की तो बुलडोजर बाबा वाली कार्रवाई करने मैं खुद आऊंगा। एसडीएम राजीव समाधिया ने प्रत्याशियों को कहा अगर मैं कार्रवाई करने के लिए ठान लेता हूं तो आपको मुझसे कोई नेता बचा नहीं सकता। आप मेरे स्वभाव को जानते होंगे मैं किस प्रकार का अधिकारी हूं।

गौरतलब है कि एसडीएम राजीव समाधिया अपने विवादित बयानों में पहले से ही घिरे रहते हैं कुछ दिनों पहले आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों से भी इसी प्रकार विवाद हुआ था, जिसे लेकर विरोध का सामना करना पड़ा था। एक बार फिर एसडीएम राजीव समाधिया की अजीबोगरीब समझाएश और प्रत्याशियों के गले में पट्टे डालने की बात उन्हें विवादों में घेर सकती है।

[dgv_vimeo_video id=”723637814″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews