महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों के विरूद्ध की गई कठोर कार्रवाई

महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों के विरूद्ध की गई कठोर कार्रवाई

झाबुआ, विजय शर्मा 

दिनांक 29.07.2020 को झाबुआ जिले की चौकी पारा क्षेत्र के ग्राम छापरी रणवास में महिला के कथित प्रेम प्रसंग शंका के कारण उसके कंधो पर पति को बैठाकर गांव में गुमाने का मामला सामने आया था। घटना की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए झाबुआ पुलिस द्वारा थाना कोतवाली में आरोपियों के विरूद्ध कठोर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक झाबुआ, श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया है कि महिला की शिकायत पर महिला के पति सहित कुल 07 लोगों पर अपराध क्रं. 575/2020 धारा 354,355,147,148,294,506 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था।
उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए झाबुआ पुलिस द्वारा सभी 07 आरोपियों 01. बदिया पिता लालू सिंगाड़िया, निवासी छापरी रणवास, 2. कालिया पिता लालू सिंगाड़िया, निवासी छापरी रणवास, 3. झीतरिया पिता जामसिंह सिंगाड़िया निवासी छापरी रणवास, 4. दिनेश पिता भुरू सिंगाड़िया निवासी छापरी रणवास, 5. शंकर पिता बहादुर भाभोर निवासी छापरी रणवास, 6. भूरू पिता गुला सिंगाड़िया निवासी छापरी रणवास, 7. धन्नीबाई पति कालिया सिंगाड़िया, निवासी छापरी रणवास को गिरफ्तार किया गया।

जिसमें कल दिनांक 30.07.2020 को आरोपी बदिया पिता लालू सिंगाड़िया, निवासी छापरी रणवास को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, जिसको माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया। शेष आरोपियों का आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews