ग्रीन जोन वाले MP के इस जिले में 4 कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, कर्प्यू

ग्रीन जोन वाले MP के इस जिले में 4 कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, कर्प्यू

नीमच।
मध्यप्रदेश (madhypradesh)में कोरोना वायरस (corona virus)की चैन ब्रेक होने का नाम नही ले रही है। आए दिन कोरोना पॉजिटिव (corona positive) मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अबतक संक्रमित मरीजों की संख्या 3100 के करीब पहुंच गई है वही 179 की मौत हो चुकी है। ऐसे में कोरोना ने उन जिलों में भी पैर पसारना शुरु कर दिया है जो अबत क ग्रीन जोन(green zone) में रहे।लॉकडाउन(lock down) के तीसरे फेज में ग्रीन जोन(green zone) के मध्यप्रदेश(madhypradesh) के नीमच जिले(neemuch district) में कोरोना (corona) ने दस्तक दे दी।यहां एक साथ 4 कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अबतक ग्रीन जोन में रहे नीमच शहर में 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। चारों मरीजों को  को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।सुरक्षा को देखते हुए पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया है।  शहर में आज सिर्फ दो मेडिकल स्टोर ही खुले रहेंगे।बताया जा रहा है कि नीमच से दाहोद गए 11 लोगों से 7 लोग वहीं कोरोना पॉजिटिव मिले थे। उन्हीं के परिवार के सदस्य यहां पॉजिटिव निकले हैं। देर रात कलेक्टर जितेंद्र सिंह राजे ने आपात बैठक बुलाई और शहरी क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की।  बताया जा रहा है कि जांच के लिए 46 रिपोर्ट भेजी गई थी, जिनमें से 4 पॉजिटिव आईं और 41 निगेटिव और एक रिजेक्ट हुई है।वही इनके संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है।

ग्रीन जोन वाले 24 जिले-
रीवा, अशोकनगर, राजगढ़, शिवपुरी, अनूपपुर, बालाघाट, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, गुना, झाबुआ, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, सतना, सीहोर, सिवनी, सीधी, उमरिया, सिंगरौली, निवाड़ी

ऑरेंज जोन वाले 19 जिले
खरगोन, रायसेन होशंगाबाद, रतलाम, आगर-मालवा, मंदसौर, सागर, शाजापुर, छिंदवाड़ा, आलीराजपुर, टीकमगढ़, शहडोल, श्योपुर, डिंडोरी, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, विदिशा, मुरैना

रेड जोन वाले 9 जिले
इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, धार, बड़वानी, पूर्व निमाड़ (खंडवा), देवास, ग्वालियर

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews