
टीकमगढ़।आमिर खान।
2012 बैच के आईएएस सुभाष कुमार द्विवेदी अब टीकमगढ़ कलेक्टर के रूप में पदभार संभालेंगे। वहीं टीकमगढ़ की कलेक्टर श्रीमती हर्षिता सिंह को मंडला जिले की जिम्मेदारी दी गई है। लंबे समय से चर्चा थी कि टीकमगढ़ की कलेक्टर हर्षिता सिंह का तबादला होना है, अब इस चर्चा पर भी मुहर लग गई है।
फिलहाल टीकमगढ़ की कलेक्टर हर्षिता सिंह को नए जिले में जिम्मेदारी दी गई है। साथ टीकमगढ़ के नवनियुक्त कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के बारे में जानकारी है कि वह बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। अब वह टीकमगढ़ में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे और देखना यह होगा कि अब वह सरकार की योजनाओं का किस तरह हर व्यक्ति को लाभ दिलाएंगे।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

